इस महिला ने की धोनी की तारीफ तो पाकिस्तानियों को नहीं हुई हजम, किए एेसे कमेंट्स…

स्पोर्टस न्यूज : आईपीएल-11 में चेन्नई ने बुधवार (25 अप्रैल) एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 206 रन की विशाल चुनौती रखी थी जिसे चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच धोनी (नाबाद 70) और अंबाती रायुडू (82) ने चेन्नई को मुश्किल लग रही जीत तक पहुंचा दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की।
महेंद्र सिंह धोनी ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 34 गेंदों का सामना किया। उनकी इस पारी में सात छक्के और एक चौका शामिल हैं। धोनी ने विजयी छक्का लगाकर विश्व कप 2011 के फाइनल की याद दिला दी। धोनी की इस शानदार पारी की तारीफ एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने भी की। पाकिस्तान की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास ने धोनी की शानदार पारी देखने के बाद ट्वीट किया- महेंद्र सिंह धोनी अब भी बेस्ट फिनिशर हैं। याद रखे दुनिया। क्या शानदार शॉट है।
जब जैनब ने धोनी की तारीफ की को पाकिस्तानी फैन्स उनपर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वहीं जब उन्होंने राशिद खान की तारीफ की तो पाकिस्तानी फैन्स ने उन्हें आईपीएल को प्रमोट करने के लिए खूब ट्रोल किया। आपको बता दें कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में टी-20 में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। 36 साल के धोनी ने बेंगलुरु के खिलाफ 34 गेंदों पर खेली गई 70 रन की नाबाद पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। धोनी यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
बच्चों ने की मस्ती ,पुरस्कारों की घूम